By Kusum | Jun 02, 2025
नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन भारत के डी गुकेश ने दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत से जहां गुकेश बेहद खुश नजर हाए। वहीं कार्लसन अपना आपा खो बैठे। कार्लसन अपने देश में गुकेश से हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए। वह हार के बाद हताश दिखे और अपने हाथ को जोर से चेबल पर पटक दिया।
गुकेश ने कार्लसन को चौंकाते हुए क्लासिकल शतरंज में कार्लसन पर पहली जीत दर्ज की। सफेत मोहरों के साथ खेल रहे कार्लसन ने अधिकांश समय मैच में इसका फायदा उठा और लगातार दबाव बनाया। लेकिन गुकेश ने जरूरत पड़ने पर सावधानी पूर्वक खेल खेला और फिर कार्लसन पर अटैक किया। जैसे जैसे कार्लसन पर समय से चाल चलने का दबाव बढ़ता गया, कार्लसन ने गलतियां कीं और गुकेश को वापसी का मौका मिलता गया।