‘लुका छुपी’ के बाद इस फिल्म में धमाल मचाएंगे कृति-पंकज, देखें पोस्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

मुम्बई। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अपनी आने वाली फिल्म ‘मिमी’ में एक बार फिर कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी के साथ काम करेंगे। इससे पहले इस तिकड़ी ने फिल्म ‘लुका छुपी’ में साथ काम किया था। ‘मिमी’ 2011 के राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित मराठी फिल्म ‘मला आई व्हायचंय’ पर आधारित होगी। इसकी कहानी ‘सरोगेसी’ पर आधारित थी।

दिनेश विजन की कम्पनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ इसका निर्माण ‘जियो स्टूडियो’ के साथ मिलकर करेगी। दिनेश विजन ने एक बयान में कहा कि मार्मिक कहानियां बयां करना रोमांचक होता है और अगर यह सत्य आधारित हो तो यह और भी रोमांचक हो जाता है। ‘मिमी’ ऐसी ही एक कहानी है।

प्रमुख खबरें

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती