महाकुंभ के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

महाकुंभ मेले में रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को गंगा और संगम में स्नान कराने के बाद मेले से जुड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को संगम में डुबकी लगाई।

वहीं प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र मांदड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘त्रिवेणी संगम में स्नान करना अपने आप में दिव्य अनुभूति है। आज सभी अधिकारियों को एक साथ स्नान का मौका मिला और हम भी पुण्य लाभ के भागी बने।’’

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ संगम तट पर एकत्रित हुए और संगम में डुबकी लगाई। मांदड़ ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, मंडलायुक्त (प्रयागराज) विजय विश्वास पंत, पुलिस उप महानिरीक्षक (महाकुंभ) वैभव कृष्ण, मेलाधिकारी (महाकुंभ) विजय किरण आनंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (महाकुंभ) राजेश द्विवेदी और पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी ने एक साथ ‘हर हर गंगे’ का उद्घोष करते हुये वैदिक मंत्रों के साथ संगम में डुबकी लगाई।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर

JRD Tata Birth Anniversary: एयरलाइंस से स्टील तक, कैसे JRD Tata ने रखा आधुनिक भारत की Economic Growth का मजबूत आधार

MP CM Mohan Yadav ने किसानों से बातचीत को बनाई कमेटी, क्या निकलेगा समाधान का रास्ता?