INDIA Alliance Meet । मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद नेताओं ने कहा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2023

मुंबई। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले की तैयारी के तहत एक साझा कार्यक्रम बनाएंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक यहां स्थित ग्रांड हयात होटल में हो रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता को मजबूत करना तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना समय की मांग है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता ने कहा, ‘‘मोदी सरकार गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने और किसानों का कल्याण करने के मुद्दे पर ध्यान देने में विफल रही है। ‘इंडिया’ की बैठक में हम साझा कार्यक्रम तय करने पर काम करेंगे। हम ‘एक के सामने एक’ के आधार (भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार खड़ा करना) पर मुकाबला करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ‘INDIA’ गठबंधन पर Devendra Fadnavis का बयान,कहा- गठबंधन एजेंडा-विहिन, इसका मकसद केवल PM Modi को हटाना

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि युवा इस देश की ताकत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक, नेताओं ने युवाओं को दिशा देने का काम किया है और जेएनयू, आईआईएम और इसरो जैसे संस्थान स्थापित किये हैं।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने दावा किया कि भाजपा ‘इंडिया’ से डरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें ‘इंडिया’ शब्द से नफरत है और एक आतंकवादी संगठन तक से इसका नाम जोड़ रहे हैं। यह केवल घृणा नहीं है, बल्कि इस बात का डर भी है कि गठबंधन सफल हो गया तो क्या होगा।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि ‘इंडिया’ को लेकर जनता की जो प्रतिक्रिया आई है उससे प्रधानमंत्री और भाजपा पूरी तरह घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाना और संविधान में निहित अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़नी होगी। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘देश को एक सामूहिक नेतृत्व की आवश्यकता है जो युवाओं और समाज के सभी वर्गों की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति उत्तरदायी हो। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील हो।

प्रमुख खबरें

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक