AAP निभाएगी मजबूत विपक्ष की भूमिका, अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद बोलीं Atishi

By एकता | Feb 09, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के नवनिर्वाचित 22 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद दिल्ली की निवर्तमान सीएम आतिशी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने नवनिर्वाचित 22 विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के लिए काम करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: सूत्रों का दावा, PM Narendra Modi के अमेरिका दौरे के बाद दिल्ली में होगा भाजपा सरकार का गठन

आतिशी ने कहा, 'भाजपा ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में 2500 रुपये की योजना पारित की जाएगी और 8 मार्च तक दिल्ली की सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये जमा हो जाएंगे। आप इस पर भाजपा की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी और सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली की हर महिला को भाजपा की ओर से यह 2500 रुपये मिलें। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आप ने जो काम किया है, वह पूरा हो।'

उन्होंने कहा, 'पिछले 10 सालों में जो कुछ भी किया है, उसे भाजपा रोक नहीं सकती। हम भाजपा को बताना चाहते हैं कि जैसा कि उन्होंने वादा किया था, न केवल सभी दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली मिलेगी, उन्हें 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी, सभी सुविधाएं जारी रहेंगी, सरकारी स्कूल अच्छे रहेंगे, मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त इलाज जारी रहेगा, सरकारी अस्पतालों में सभी इलाज जारी रहेंगे, इसलिए हम भाजपा की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे चाहे वह दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देना हो या आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों को जारी रखना हो।'

इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली चुनाव में AAP की करारी हार के लिए Arvind Kejriwal जिम्मेदार हैं? पूर्व सहयोगियों ने पार्टी सुप्रीमो पर निशाना साधा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर आतिशी ने कहा कि पार्टी इसके पीछे के कारणों पर विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा, 'अभी विश्लेषण चल रहा है कि आप क्यों हारी, लेकिन यह दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम जनादेश का सम्मान करते हैं।'

आतिशी ने कहा कि यह चुनाव इतनी गुंडागर्दी के साथ हुआ, ऐसा चुनाव दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। जहां खुलेआम पैसा बांटा जा रहा है, खुलेआम शराब बांटी जा रही है, पुलिस बंटवा रही है और जो भी इसकी शिकायत कर रहा है उसे जेल में डाला जा रहा है। लेकिन हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?