ऐसी कोई भी हरकत...पुतिन के घर पर 91 ड्रोन बरसाया, मोदी को भयंकर गुस्सा आया

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर यूक्रेन के नेतृत्व में हुए हमलों की खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही शांति का एकमात्र विश्वसनीय मार्ग है। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि वे उन घटनाक्रमों को लेकर बेहद चिंतित हैं जो मौजूदा शत्रुता के बीच तनाव को और बढ़ा सकते हैं। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से मैं बहुत चिंतित हूं। चल रहे राजनयिक प्रयास शत्रुता को समाप्त करने और शांति प्राप्त करने का सबसे कारगर मार्ग हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो इन्हें कमजोर कर सके।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की दोहरी चाल? जेलेंस्की से पहले पुतिन को बातचीत का न्योता, वैश्विक शांति पर दांव

हालांकि लावरोव ने चेतावनी दी कि इस तरह की कारवाही का मकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने जवाबी कारवाई के लिए लक्ष्य पहले ही तय कर लिए हैं। लावरोव ने इस कथित हमले को राज्य प्रायोजित आतंकवाद करार देते हुए कहा कि ऐसे लापरवाह कदमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें बिना जवाब के नहीं छोड़ा जाएगा। रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौतों को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस वार्ता से पीछे नहीं हटेगा लेकिन अब उसकी बातचीत की रणनीति की समीक्षा की जाएगी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले के वक्त पुतिन नोवगो रोड स्थित अपने घर पर थे या नहीं। रूस की तरफ से फिलहाल हमले का कोई वीडियो भी रिलीज नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

इस बात पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलस्की ने कहा कि पुतिन के घर पर हमले की कहानी सिर्फ कीव पर हमले को सही ठहराने के लिए बनाई गई है। जेलस्की ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रूस एक बार फिर खतरनाक बयानबाजी कर रहा है और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की टीम के साथ चल रही डिप्लोमेटिक कोशिशों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। हम शांति लाने के लिए मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। रूस का यह कथित राष्ट्रपति आवास पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत है। 

 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर