मित्र ट्रम्प से मुलाकात के बाद अब रूस जाएंगे पीएम मोदी, विक्ट्री डे परेड के बन सकते हैं मुख्य अतिथि

By अंकित सिंह | Feb 26, 2025

महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 9 मई को रूस जाने की उम्मीद है। रूसी मीडिया ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने सैन्य सूत्रों के हवाले से दावा किया कि पीएम मोदी के दौरे की 'उच्च संभावना' है। टीएएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी के सूत्र ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाली परेड में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। इसकी अत्यधिक संभावना है।"

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने कहा कि 9 मई के जश्न में भाग लेने के लिए सीआईएस ही नहीं बल्कि विभिन्न देशों के विदेशी नेताओं को मास्को में आमंत्रित किया जाएगा। पिछले अक्टूबर में, पीएम मोदी ने पुतिन के निमंत्रण पर 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस का दौरा किया था, जिसकी अध्यक्षता मॉस्को कर रहा था। पीएम मोदी की आगामी रूस यात्रा इसलिए महत्व रखती है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब रूस और यूक्रेन दोनों युद्ध समाप्त करने की दिशा में बातचीत में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: UN में रूस के साथ खड़ा हुआ America, यूक्रेन पर युद्ध की निंदा वाले प्रस्ताव का किया विरोध

भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है और रूस और यूक्रेन के बीच शत्रुता समाप्त करने की वकालत करता है। इससे पहले पुतिन की मौजूदगी में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बोलते हुए जोर देकर कहा, "यह युद्ध का युग नहीं है।" हाल में ही मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मुलाकात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष में तटस्थ नहीं है क्योंकि वह शांति का पक्षधर है।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार