तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, नीतीश से मुलाकात के बाद बोले पीके- अगर 10 लाख नौकरियां दे दें तो...

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2022

नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात की खबर सामने आई है। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बात हुई है। जिसके बाद से ही 2024 के आम चुनाव में पीके के में सहयोग की अटकलें तेज हो गईं। तमाम सियासी कयासों के बीच प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट की खासी चर्चा हो रही है। वैसे तो नीतीश कुमार ने पीके संग मुलाकात को सामान्य बैठक करार दिया और किसी भी राजनीतिक बातचीत से इनकार करते दिखे। लेकिन प्रशांत किशोन ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की महाकाव्य रश्मिरथी की दो पंक्तियों को पोस्ट कर इशारों-इशारों में बहुत कुछ बयां कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: बंद कमरे में मुलाकात, 45 मिनट तक हुई बात, मिशन 2024 के लिए क्या फिर से साथ आने वाले हैं PK और नीतीश?

किशोर ने साल 2015 के विधानसभा चुनावों के लिए लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के बीच गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें 2018 में जद (यू) में शामिल किया गया था और उन्हें जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। हालाँकि, किशोर के विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध के कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार