PM से मिलने के बाद केजरीवाल दिल्ली हिंसा पर केंद्र को क्लीनचिट देते नजर आये: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंगलवार को आलोचना की और कहा कि उनकी बातों से ऐसा लगता है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सांप्रदायिक दंगे को लेकर केंद्र और प्रधानमंत्री को क्लीनचिट दे रहे हैं। काग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद केजरीवाल ने जिस तरह मीडिया से बातचीत की, उससे ऐसा जान पड़ता है कि ‘‘आप, भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि वह भगवा टीम में है।’’

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने की PM मोदी से मुलाकात, दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस पर हुई बात

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या मुख्यमंत्री ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की? क्या उन्होंने कहा कि गृहमंत्री इस्तीफा दें या उन पर अंकुश लगाया जाए?, क्या उन्होंने कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की? मुझे ऐसा लगा कि उनकी प्रधानमंत्री से भेंट के बाद वह भाजपा के समर्थक या केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में बोल रहे हैं।’ राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘यह कमजोरी क्या है? यह बेबसी क्या है? यह मजबूरी क्या है? यह भेद क्या है, यह रहस्य क्या है, इस नयी दोस्ती, समर्थन का रहस्य क्या है? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एकदम स्पष्ट मामले में घुटने क्यों टेक दिये?’’ दोबारा मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री से भेंट करने को ‘शिष्टाचार भेंट’ करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए प्रधानमंत्री की मदद मांगी।

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!