प्रियंका गांधी से मिलने के बाद बोले भीम आर्मी प्रमुख, मोदी के खिलाफ लडूंगा चुनाव

By अंकित सिंह | Mar 13, 2019

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यहां भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से अस्पताल में मुलाकात की। एक दिन पहले ही आजाद को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्रियंका उनका हालचाल जानने आयीं थीं। प्रियंका गांधी से मिलने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसके लिए महागठबंधन से इसके लिए सहयोग भी मांगा है। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी 'बहुत गुस्से में' थे, मैंने उन्हें कुछ स्नेह दिखाया: राहुल

गौरतलब है कि मंगलवार को चंद्रशेखर की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह सहारनपुर से दिल्ली के लिए ‘बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा’ निकाल रहे थे। यात्रा जब देवबंद पहुंची तब अनुमति नहीं मिलने के कारण पुलिस ने यात्रा रोक दी और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की कार्रवाई से नाराज उनके समर्थकों ने राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें मेरठ लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर का प्रभार सौंपा गया था।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर