JP Nadda ने CJP से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों से की अपील, Dharna खत्म करें

By अंकित सिंह | Jul 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और धर्मेंद्र प्रधान को हटाने समेत अपनी मांगें उनके सामने रखीं। इस मुलाकात के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से हमारी बातचीत चल रही है। बैठक अच्छे माहौल में हुई। उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई और शाम करीब 4 बजे उन्होंने मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने और हालात सामान्य करने में प्रशासन की मदद करने का आग्रह किया है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक के दौरान CJP की तीन मांगें थीं: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर जाने की इजाज़त देना, और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देना। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर आईं उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है। इन दावों को पुलिस ने ‘‘पूरी तरह से गलत’’ बताया। 

इसे भी पढ़ें: CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: 2027 UP Elections से पहले Lodheshwar Corridor की नींव, PDA को जवाब?

पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये भ्रामक रिपोर्ट वर्तमान में विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रही हैं, जिसमें दावा किया गया है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। औपचारिक रूप से स्पष्ट किया जाता है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और वह मंच पर मौजूद हैं। इससे पहले कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि संगठन के संस्थापक दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दास ने कहा कि दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हम सभी सांसदों से अनुरोध करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरकर छात्रों के समर्थन में खड़े हों। पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट