पवार से मीटिंग के बाद बोले राउत- बागियों से नहीं करेंगे बात, फ्लोर टेस्ट में जीतेंगे, लड़ाई सड़क पर हुई तो वहां भी जीतेंगे

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2022

शिवसेना नेता संजय राउत महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलने के लिए शुक्रवार को मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। पवार से मीटिंग के बाद संजय राउत ने कहा कि हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम जीतेंगे, हम सदन के फ्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई तो वहां भी जीतेंगे। हमारा जिसे सामना करना है वह मुंबई में आ सकते हैं। इन्होंने (विधायकों ने) गलत कदम उठाया है। हमने इनको वापस आने का मौका भी दिया लेकिन अब समय निकल चुका है। इससे पहले उन्होंने बागी नेता एकनाथ शिंदे को चेतावनी दी थी कि ऐसी लड़ाई या तो कानून के जरिए लड़ी जाती है या सड़कों पर। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में भाजपा-एकनाथ शिंदे की आएगी सरकार', केंद्रीय मंत्री बोले- उद्धव का समय चला गया

इस बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने पार्टी के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की। शिंदे ने कम से कम 400 पूर्व नगरसेवकों और कुछ सांसदों की सूची बनाने के बाद बैठक की, जिनके नई सरकार बनने पर उनके पक्ष में जाने की उम्मीद है। शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ गुवाहाटी में आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए चर्चा करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को देर रात लिखे एक पत्र में शिंदे ने खुद को शिवसेना विधायक दल का नेता और भारतशेत गोगावाले को पार्टी का मुख्य सचेतक घोषित किया। पत्र पर 37 विधायकों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे, जिसका अर्थ है कि दलबदल विरोधी कानून के तहत विद्रोही खेमे के पास दो-तिहाई बहुमत है।

प्रमुख खबरें

World Federation for Mental Health और UN की पहल से 1992 में शुरू हुआ World Mental Health Day

PM Narendra Modi रविवार को Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, दिल्ली पहुँचा कश्मीर मॉडल

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, देश-विदेश की प्रमुख खबरें