Sarkari Naukri का सपना होगा पूरा! Goa Police में 700 से ज्यादा पदों पर निकली Vacancy.

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 15, 2026

सरकारी नौकरी के सपने देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (GSSC) ने गोवा पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के दौरान पुलिस रिक्रूटमेंट में ग्रुप सी पदों पर 700 पोस्ट को भरा जाएगा। इनमें 500 से अधिक सिपाही के पद भी शामिल है। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  gssc.goa.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास या 12वीं पास होना जरुरी है। यदि आपकी आयु सीमा कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम 28 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार को चयन अलग-अलग राउंड के आधार पर होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, इसके बाग फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। इनमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे