ठाकरे vs ठाकरे: मनसे के लाउडस्पीकर वाले अल्टीमेटम के बाद आदित्य ने दिया ऐसा जवाब

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2022

मस्जिदों में लाउडस्पीकर लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आक्रामक रुख को लेकर शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में इन दिनों सियासी रार देखने को मिल रहा है। राज ठाकरे ने ठाणे में कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर को की भूमिका पर जोर देंगे। लेकिन अब इसको लेकर उनके भतीजे और सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने तंज कसा है। मस्जिद पर लाउडस्पीकर को लेकर मनसे के रुख पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन मनसे अगर लाउडस्पीकर को लेकर आवाज उठाती है तो उसे देश में बढ़ती महंगाई के बारे में लोगों को बताना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 2021-22 में ‘शराब’ की बिक्री 17.97 प्रतिशत बढ़ी

आदित्य ठाकरे को भी मनसे नेताओं ने फौरन जवाब दिया। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने तीखी टिप्पणी की थी कि शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी की 'धा टीम' है। देशपांडे ने ये भी कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार के लिए आदित्य ठाकरे को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing