ट्रम्प ने इमरान से की बात, भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से कश्मीर मामले में क्षेत्र में तनावकम करने की अपील की। साथ ही स्थिति को ‘‘गंभीर’’ बताया। ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से सोमवार को फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर करीब 30 मिनट बात करने के बाद उन्होंने खान से बात की। मोदी ने बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा ‘‘भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे’’का मुद्दा उठाया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ट्रंप से की बातचीत, निशाने पर रहा पाकिस्तान

कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए खान ने रविवार को भारत सरकार को ‘फासीवादी’ और ‘श्रेष्ठतावादी’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि यह पाकिस्तान और भारत में अल्पसंख्यकों के लिए खतरा है। मोदी और खान से बातचीत करने के ट्रम्प के कदम का स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका के सभी लोगों की ओर से उपमहाद्वीप के हमारे प्यारे मित्रों को आतंकवाद से दूर रहने, अच्छे पड़ोसियों की तरह रहने और अपने नागरिकों को कानून एवं व्यवस्था के साथ बेहतर कल देने को कहा।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव