'भगवान भरोसे बिहार', मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद राजद का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में महाजंगलराज

By अंकित सिंह | Jul 16, 2024

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार रात बिहार के दरभंगा में उनके आवास पर हत्या के कुछ घंटों बाद राजद के सहयोगियों और सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। राज्य की एनडीए सरकार पर राजद जबरदस्त तरीके से हमलावर है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में नासमझ सरकार है। राज्य के हर कोने में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। 

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस घटना पर कहा कि पिछले कुछ दिनों में बिहार में हत्याओं का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार को राज्य की कानून-व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार अपराधियों के कब्जे में है। क्या यही है नीतीश कुमार का सुशासन? राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में नेताओं के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो इसका साफ मतलब है कि आम आदमी भगवान की दया पर है। इस पर बीजेपी और एनडीए नेता चुप क्यों हैं? उन्हें सामने आकर बोलना चाहिए। ये है 'महाजंगलराज'।

इसे भी पढ़ें: Bihar: विकासशील ईशान पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या

आपको बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर के भीतर मंगलवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जीतन सहनी का शव मंगलवार सुबह दरभंगा के बिरौल इलाके में उनके पैतृक घर के एक कमरे के भीतर से बरामद किया गया। उसने बताया कि जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान हैं। 

प्रमुख खबरें

Formula 1 की 9 साल बाद Sepang Circuit पर वापसी, Japan में होगी MotoGP की जंग

Delhi High Court ने UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के आरोपी को दी जमानत

पूर्व IAS Divya Mittal के सवाल उठाते ही Mirzapur के स्कूल भवन का निर्माण शुरू

Squash Semifinal: Anahat Singh की शिकस्त के बाद Asian Games फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत