राज्यसभा टिकट नहीं मिलने के बाद आरसीपी सिंह बोले- PM मोदी तय करेंगे कि मैं मंत्री बना रहूं या नहीं

By अंकित सिंह | May 31, 2022

राज्यसभा चुनाव में जदयू की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्यसभा नहीं पहुंचने के बाद आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्रालय में बने रहना भी मुश्किल है। इन सबके बीच आरसीपी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आरसीपी सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे कि मैं मंत्री बना रहूं या नहीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरसीपी सिंह ने कहा कि मुझे आज तक जो भी ज़िम्मेदारी दी गई है, उसे मैंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है। मैं प्रधानमंत्री के पास जाऊंगा और पूछूंगा कि मेरे लिए क्या आदेश है?

इसे भी पढ़ें: आरसीपी सिंह को नहीं मिला राज्यसभा का टिकट, जदयू ने झारखंड के खीरू महतो को बनाया प्रत्याशी

आपको बता दें जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए खीरू महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जदयू ने इस कदम के साथ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की अनदेखी की, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है। जदयू की झारखंड इकाई के पूर्व प्रमुख महतो के नाम की घोषणा यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की। पार्टी के इस चौंकाने वाले कदम से आरसीपी सिंह के मंत्री बने रहने पर संकट पैदा हो सकता है। उन्हें पिछले साल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और संसद के उच्च सदन में फिलहाल उनका यह लगातार दूसरा कार्यकाल है।

प्रमुख खबरें

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार