Operation Mahadev के बाद अब Op Shivshakti, और आतंकी हो गए ढेर, कश्मीर के कोने-कोने में चल रहा सेना का अभियान

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2025

30 जुलाई की सुबह खबर आई कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सिक्योरिटी फोर्सेज ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन को शिवशक्ति नाम दिया गया है। ये ऑपरेशन पुंछ में कुछ संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों को नोटिस किए जाने के बाद शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादी इस इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इन्हीं कोशिशों को सुरक्षाबलों ने नाकाम करने का काम किया। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए इंडियन आर्मी की व्हाइट नाइट कोर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से संपर्क हुआ। पुंछ सेक्टर के जनरल एरिया में फेंसिंग के पास हमारे सैनिकों ने व्यक्तियों के संदिग्ध मूवमेंट देखें। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। ऑपरेशन जारी है। ये जानकारी व्हाइट नाइट कोर ने 30 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दी। इसके बाद 10 बजे के करीब कोर ने इस पर नई जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने फोन मिलाया, 1 घंटे का इंतजार कराया, PAK का नाम लेकर बड़े हमले के बारे में बताया, मोदी का गोली का जवाब गोले से मिलेगा वाला रिप्लाई आया

यह ताज़ा ऑपरेशन भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन महादेव शुरू किए जाने के दो दिन बाद हुआ है। मंगलवार (29 जुलाई) को लोकसभा में अपने भाषण के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि की। ये तीनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्य थे और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले में सीधे तौर पर शामिल थे, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। ये दोनों ऑपरेशन ऐसे समय में हुए हैं जब संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की माँगों के बाद बहस चल रही है, जो इस ऑपरेशन पर सरकार से सवाल उठा रहे हैं, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अंजाम दिया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान