पहलगाम हमले के बाद PM मोदी कल करेंगे CCS की बड़ी बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

By अंकित सिंह | Apr 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अप्रैल को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो पलगाम आतंकवादी हमले के बाद दूसरी ऐसी बैठक होगी। फलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। वहीं, बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई थी और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 23 अप्रैल को बैठक की थी और आतंकी हमले की निंदा की थी। सीसीएस बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने सहित कई उपायों की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: YUGM कॉन्क्लेव में बोले PM Modi, भारत को हर प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में हो रहा काम

यह बैठक सुबह 11 बजे होने की संभावना है। यह बैठक पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया है। पड़ोसी देश ने इसे युद्ध की कार्रवाई बताया है। भारत ने सीमा चौकियों को बंद कर दिया है और कुछ यूट्यूब चैनलों तथा एक्स हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर सीसीएस के अन्य सदस्य हैं। सीसीएस की बैठक के बाद आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक होगी। रिपोर्ट के अनुसार सुबह कैबिनेट की बैठक भी होने की योजना है।

प्रमुख खबरें

Phuket-Delhi Flight Turbulence: सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, MoCA ने निवर्तमान CEO Campbell Wilson को किया तलब

Sansad Diary: Rajya Sabha ने Tribunal Reforms Bill पास किया, Lok Sabha में Keralam Bill पर मुहर

सावन में शिव भक्ति का नया ट्रेंड, इन 4 Jhumka Designs के साथ अपने Ethnic Look को बनाएं और भी खास

भागवत की नजरों में जेन-जी आंदोलन का दृष्टिकोण