By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024
समाजवादी पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बड़ा दांव चल दिया है। अखिलेश यादव ने विधायक दल की बैठक में यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के तौर पर माता प्रसाद पांडेय के नाम पर मुहर लगा दी है। पीडीए यानी की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले के कामयाबी के बाद अगड़ों को अपने पाले में लाने के लिए इसे अखिलेश का ब्राह्मण कार्ड माना जा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कमान अखिलेश यादव के पास थी। कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने करहल से सदस्यता और विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली कर दी थी। इसके बाद इस पद के लिए नए चेहरे को लेकर तमाम कयास लग रहे थे। सबसे ज्यादा चर्चा दलित चेहरे के तौर पर इंद्रजीत सरोज को कमान जिए जाने की थी। लेकिन, अखिलेश ने सात बार के विधायक माता प्रसाद पांडेय पर भरोसा जताया।
शीर्ष पर कानून-व्यवस्था की समस्या है, बेरोजगारी है, छात्रों की समस्या है, किसानों की समस्या है आदि। हम इन सभी मुद्दों के लिए लड़ेंगे और विधानसभा में उठाएंगे। पांडे को प्रकाश का स्तंभ बताते हुए, अखिलेश ने कहा कि अनुभवी नेता के पास विधानसभा में स्वस्थ परंपराओं को जानने, समझने और दूसरों का पालन करने का लंबा अनुभव है। पूर्व सीएम ने कहा कि पांडे का अनुभव न केवल सपा विधायकों बल्कि विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों और विधायकों को भी मदद करेगा।