दिन-ब-दिन पाकिस्तान के लिए नासूर बनता जा रहा है TTP, पेशावर की मस्जिद के बाद अब पुलिस स्टेशन पर किया जबरदस्त अटैक

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2023

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इन दिनों आतंकवाद की भी मार झेल रहा है। जिस आतंकवाद को बरसों तक उसने पाला पोसा अब वहीं उसके गले की फांस बनता जा रहा है। पेशावर घातक आत्मघाती बम विस्फोट में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस आतंकी वारदात के बाद अब मियांवाली में एक पुलिस स्टेशन पर 31 जनवरी की रात प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने हमला कर दिया। पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने देर रात दावा किया कि हमले को नाकाम कर दिया गया है। आतंकी संगठन ने अब तक खैबर पख्तूनख्वा और अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में पुलिस स्टेशनों और चेक पोस्टों को निशाना बनाया था। देश में आतंकवाद के पुनरुत्थान के बाद पहली बार पंजाब के एक पुलिस स्टेशन पर अपनी नजरें जमाई हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Economic Crisis: UAE और चीन ने बिना शर्त के लोन देने से किया इंकार, बैंक से लेकर एयरलाइन तक बेचगा पाकिस्‍तान

हालांकि, हमले के दौरान पुलिस कर्मियों के किसी भी घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। मियांवाली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस स्टेशन में तैनात कर्मियों ने हमले को टालते हुए तेजी से प्रतिक्रिया की। अधिकारी ने कहा कि इसाखेल तहसील में मकरवाल, ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र है, जो कोयला खदानों के लिए जाना जाता है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया