यूपी चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, पीयूष जैन के बाद अब इस जैन के घर में IT विभाग का छापा

By निधि अविनाश | Dec 31, 2021

कन्नोज के इत्र कारोबारी पीयुष जैन के घर में छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग ने एक और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनकम टैक्स की यह छापेमारी यूपी के 50 जगहों पर की जा रही है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पराज जैन और पीयूष जैन यूपी के कन्नौज में जैन स्ट्रीट के एक ही मोहल्ले से आते हैं और एक ही व्यवसाय में हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने मगंलवार को अपनी पार्टी और कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया, जिन्हें  जीएसटी अधिकारियों ने कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बता दें कि, आयकर विभाग के छापेमारी में कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन से भारी मात्रा में नगदी की बरामदगी को लेकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव की पार्टी पर सत्ता में अपने समय के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंध फैलाने का आरोप लगाया।

कौन हैं पुष्पराज जैन

60 वर्षीय पुष्पराज जैन को कन्नौज में एक राजनेता के रूप में जाने जाते है, यह एक गैस पंप और कोल्ड स्टोरेज इकाई के भी मालिक हैं। मुंबई में उनका घर और ऑफिस भी है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमारे एमएलसी पुष्पराज जैन थे, जिन्होंने हमारे लिए परफ्यूम बनाया। समाजवादी अत्तर (इत्र) एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन ने लॉन्च किया था न कि पीयूष जैन ने।

पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी के रूप में चुना गया था और वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से यह मुख्य रूप से लगभग 12 देशों में निर्यात करता है। उनके तीन में से दो भाई मुंबई कार्यालय में काम करते हैं, जबकि तीसरा उनके साथ कन्नौज में एक विनिर्माण सेट-अप पर काम करता है। 2016 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 मिलियन रुपये की चल संपत्ति और 10.10 मिलियन की अचल संपत्ति की संपत्ति है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसने कन्नौज के स्वरूप नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 तक पढ़ाई की। 

प्रमुख खबरें

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

Delhi Weather: न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री पहुंचा, तीन साल में अक्टूबर की सबसे सर्द सुबह