By अनुराग गुप्ता | Sep 21, 2021
शिमला। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान समाप्त हो चुका है। इसी के साथ ही पार्टी अध्यक्षा सोनिया समेत पूरा गांधी परिवार छुट्टियां मनाने के लिए हिल स्टेशन पहुंचे हैं। दरअसल, पंजाब में पार्टी के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाकर आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को सत्ता सौंप दी। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में सबकुछ सामान्य नजर आ रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार
कांग्रेस ने पिछले साल राजस्थान में सचिन पायलट द्वारा किए गए विद्रोह का डटकर मुकाबला किया और अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को बचाने में कामयाब रही, हालांकि प्रदेश इकाई में अभी भी असंतोष बना हुआ है। ऊपर से मंत्रिमंडल का विस्तान नहीं हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट अपने खेमे के विधायकों के लिए अच्छे पद चाहते हैं।अस्वस्थ हैं गहलोतकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, जिन्होंने पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन में अहम जिम्मेदारी निभाई वो पायलट गुट की मांगों पर विचार करने के लिए गठित एआईसीसी समिति का हिस्सा हैं। हाल ही अजय माकन ने कहा था कि राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार और विभिन्न बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों को लेकर रोडमैप तैयार है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगर अस्वस्थ नहीं होते तो अभी तक काम पूरा हो चुका होता।