पंजाब के बाद राजस्थान की बारी, दिल्ली आएंगे सचिन पायलट, समर्थक विधायकों को मिलेगी गहलोत कैबिनेट में जगह

By अंकित सिंह | Jul 26, 2021

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को खत्म करने के बाद अब आलाकमान राजस्थान को लेकर सक्रिय हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे तो उसके बाद इस बात के कयास लगने शुरू हो गए कि अब राजस्थान के मुद्दों को भी हल करने की कोशिश आलाकमान कर रहा है। इन सबके बीच खबर यह है कि केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने लंबी चर्चा की है। दोनों ने राजस्थान कांग्रेस में जारी अंतर्कलह को लेकर फार्मूला तैयार कर लिया है। फार्मूले के अनुसार सचिन पायलट को दिल्ली बुलाया जाएगा जबकि इनके समर्थक विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गांधी परिवार ने योजना के तहत सिद्धू को अमरिंदर सिंह के खिलाफ खड़ा कर दिया है

इतना ही नहीं, खबर यह भी है कि राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा की भी छुट्टी हो सकती है। कोरोना प्रबंधन को लेकर उन्होंने जिस तरीके से बयान दिए हैं उससे सरकार के खिलाफ एक माहौल बना है। हालांकि, कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह कराना है। पंजाब में सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच सुलह के बाद अब राजस्थान की बारी है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर राजस्थान समस्या का हल कांग्रेस आलाकमान कैसे निकालता है?

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री