राहुल के बाद प्रियंका भी राजनीति में फेल! नतीजों के बाद कांग्रेस नेतृत्व पर फिर उठने लगे सवाल

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

पांच राज्यों में हुए चुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। सभी राज्यों में लगभग तस्वीरें साफ होती दिखाई दे रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा झटका कांग्रेस के लिए है। पंजाब में कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद भी सबसे बुरी स्थिति में है। इसके अलावा गोवा में भी उसकी सीटों में कमी आई है। मणिपुर में भी कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में पूरा मुहिम संभाल रखा था। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन को मजबूत करने में जुटी थी। उत्तर प्रदेश में भी 2017 के मुकाबले कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 1 सीट मिलती दिखाई दे रही है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में देखें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खूब प्रचार किया था। लेकिन जिस तरीके से रुझानों में कांग्रेस का प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। उससे कहीं ना कहीं एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। 

राज्यों में खराब प्रदर्शन:

• प्रियंका गांधी के यूपी में पार्टी की कमान संभालने के बावजूद, राज्य में कांग्रेस का वोट शेयर आधा हो गया है। 

• पंजाब में कांग्रेस का वोट शेयर 2017 में 38.5% से गिरकर 2022 में 23.3% हो गया है।

• 2017 में सबसे बड़ी पार्टी से कांग्रेस गोवा और मणिपुर में दूसरे स्थान पर रही। दोनों राज्यों में पार्टी के वोट शेयर में गिरावट आई है।

• मणिपुर में कांग्रेस का वोट शेयर भी 2017 में 35.1% से आधा होकर 2022 में 17% हो गया है।

• कांग्रेस के साथ गठबंधन सहयोगी दलों के लिए विनाशकारी है। जीएफपी ने 2017 में 3 सीटें जीती थीं। अब कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।

प्रमुख खबरें

पतले बालों को कहें Goodbye! ये Trendy Bob Haircuts देंगे Fuller और Bouncy Look.

Prabhasakshi NewsRoom: Operation Tutari होने वाला है कामयाब, Prithviraj Chavan बोले Sharad Pawar की पार्टी के 5-6 सांसद बेचैन हैं

Diabetes से हैं परेशान? खाने के बाद 10 मिनट की Slow Walk बनेगी Game Changer

अयोध्या विवाद के बाद कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: मुजराई मंदिरों में 24 घंटे CCTV से होगी दान की निगरानी, सीधे SP ऑफिस से जुड़ेगा कंट्रोल रूम