By रेनू तिवारी | Mar 28, 2020
कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है ऐसे में टीवी सीरियस और फिल्मों की शूटिंग ठप है। टीवी चैनल पर पूरा दिन रिपीट शो दिखाए जाते हैं क्योंकि नया कंटेंट खत्म हो चुका है। लॉकडाउन में लोग घरों में अपना ज्यादा वक्त मोबाइल पर बिता रहें हैं।
दूरदर्शन ने लॉगडाउन की स्थिति में जनता की मांग पर रामानंद सागर वाली रामायण और महाभारत को टेलीकास्ट किया है। इन धार्मिक प्रोग्राम के बाद अब शाहरुख खान भी टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। शाहरुख खान का पॉपुलर टीवी शो सर्कस दूरदर्शन पर एक बार फिर टेलीकास्ट किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सिंगर सोना महापात्रा के घर में हादसा, अचानक घर की छत के गिरने से मचा हड़कंप
ये तो आप जानते हैं कि बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख को यूं ही नहीं बादशाह कहा जाता। शाहरुख खान ने इसके लिए काफी मेहनत की है। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। शाहरुख खान ने टीवी के फौजी और सर्कस जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में लीड रोल में काम किया था। इन शों में शाहरुख खान को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन धारावाहिकों के बल पर शाहरुख खान ने बॉलीवुड की सीढ़ी चढ़ी और आज शाहरुख बॉलीवुड के किंग हैं।
इसे भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी इरा की ख्वाहिश, खुल्लेआम कहा- इस स्टार को डेट करना चाहती हूं
सर्कस की बात करें तो 1989 में दूरदर्शन पर 19 एपिसोड वाला ये शो काफी पॉपुलर हुआ करता था। सर्कस को एक बार फिर टेलीकास्ट करने की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीटर पर ट्वीट करके दी।
दूरदर्शन ने लिखा- Shekharan is BACK,फ्रेंड्स घर पर रहिए और आपके फेवरेट स्टार शाहरुख खान का शो सर्कस (1989) देखिए दूरदर्शन पर 28 मार्च रात 8 बजे।
दूसरे ट्वीट में लिखा- शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी। उनका शो सर्कस अब फिर से दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।