RBI के रेपो रेट में हुए बदलाव के बाद PNB ने दी राहत, Loan पर घटाई ब्याज दर

By रितिका कमठान | Jun 07, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके बाद सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने भी इस फैसले को अनुरुप काम किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक ने लोन पर ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है। पंजाब नेशनल बैंक के इस फैसले के बाद ग्राहकों की ईएमआई पहले से भी सस्ती हो जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि सोमवार नौ जून से होम होन पर सालाना ब्याज दर 7.45 फीसदी और कार लोन पर सालाना ब्याज दर 7.80 फीसदी हो जाएगी। इस फैसले के बाद वर्तमान ग्राहकों को ईएमआई में राहत मिलेगी। नए लोन लेने वाले लोगों के लिए ये अच्छा मौका होगा। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को होम लोन और कार लोन पर ब्यादज दर कम कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही देश में अन्य बैंक में भी ब्याज दर कम होगी। आम लोगों की जेब पर अब असर कम होगा। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद