देखते रह गए ट्रंप, चीन पहुंचकर जयशंकर ने पहले की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, फिर दे डाला गजब का बयान!

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2025

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस वक्त चीन दौरे पर हैं। सिंगापुर दौरे के बाद जयशंकर सीधा चीन पहुंचे जहां उनकी मुलाकात उपराष्ट्रपति हान झेंग से हुई। चीन के उपराष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि आज बीजिंग पहुंचने क बाद उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिलकर खुशी हुई। जयशंकर ने लिखा कि शंघाई सहयोग संगठन में चीन की अध्यक्षता को लेकर समर्थन जताया। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हुआ। उम्मीद है कि मेरी इस यात्रा के दौरान बातचीत सकारात्मक बनी रहेगी। इस मीटिंग के दौरान जयशंकर ने कहा कि पिछले अक्टूबर में कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद से दोनों देशों के संबंधों में सुधार हुआ है। मुझे यकीन है कि इस दौरे के दौरान हमारी चर्चा से ये सकारात्मकता बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Taiwan के सैन्य अभ्यास के जवाब में चीन ने दिखाए 'टैंक बोट्स', समुद्री युद्धाभ्यास का वीडियो वायरल

विदेश मंत्री ने भारत-चीन कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली की भारत में भी व्यापक रूप से सराहना की जा रही है। हमारे संबंधों के निरंतर सामान्य होने से पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज हम जिस अंतरराष्ट्रीय स्थिति में मिल रहे हैं, वह बहुत जटिल है। पड़ोसी देशों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और चीन के बीच विचारों और दृष्टिकोणों का खुला आदान-प्रदान बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इस यात्रा के दौरान ऐसी चर्चाओं की आशा करता हूं। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने उप राष्ट्रपति झेंग से बातचीत में एससीओ की चीन की अध्यक्षता के प्रति भारत का समर्थन व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: Taiwan को घेरने की चीन की नई चाल, भेजे सैन्य विमान और नौसैनिक जहाज; ताइवान की सेना अलर्ट

जयशंकर ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संज्ञान लिया। और यह विश्वास जताया कि मेरी यात्रा के दौरान बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। जयशंकर की इस यात्रा से तीन सप्ताह से भी कम समय पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी बंदरगाह शहर किंगदाओ की यात्रा की थी। चीन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का वर्तमान अध्यक्ष है, और इस नाते इस समूह की बैठकों की मेजबानी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प

Baghpat के Vijay Kumar Sharma ने 27 साल के संघर्ष के बाद 59 की उम्र में हासिल की शिक्षक की नौकरी

आम नागरिकों के मारे जाने... हवाई हमलों से दहला अफगानिस्तान तो पाकिस्तान पर भयंकर टूट पड़ा रूस,

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM