पद्मश्री मिलने के बाद सोनू निगम ने दी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए बॉलीवुड के दिग्गज

By अंकित सिंह | Apr 02, 2022

सोनू निगम को भला कौन नहीं जानता है। सोनू निगम आज युवाओं के दिलों की धड़कन है। अपनी आवाज से उन्होंने करोड़ों फैंस बनाए हैं। उनके गाने का हर कोई मुरीद है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें हाल रहे पद्मश्री से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में सोनू निगम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित भी किया। पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद सोनू निगम बेहद ही खुश दिखे। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने एक शानदार पार्टी दी। सोनू निगम की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। सोनू निगम की इस पार्टी में आमिर खान तो शामिल हुए हैं। साथ ही साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रोहित राय भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इसकी कई फोटो भी वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दे चुकी है यह एक्ट्रेस, 2019 में थामा था भाजपा का दामन

सोनू निगम अक्सर कलाकारों के पक्ष में बोलते रहते हैं। इसके अलावा सोनू निगम ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है। सोनू निगम खुद देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। सोनू निगम ने कई दिग्गज कलाकारों के लिए अपनी आवाज दी है जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार शामिल हैं। सोनू निगम ने बॉर्डर फिल्म में 'संदेशे आते हैं' गागर रातों-रात प्रसिद्धि पाई थी। उन्होंने अनु मलिक, नदीम-श्रवन, आनंद मिलिंद, जतिन ललित जैसे संगीतकारों के लिए भी गाना गाए हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi