Article-370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी इच्छानुसार जी रहे : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनुच्छेद 370 हटाने के चार साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि इस फैसले के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब केंद्र शासित प्रदेश के लोग अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जी रहे हैं। केंद्र सरकार ने आज के दिन 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्दकर दिया था और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: प्रत्यक्षदर्शी ने CBI के आरोपपत्र में बताया, टाइटलर ने भीड़ से सिखों को मारने, दुकानें लूटने को कहा

सिन्हा ने कहा कि पिछले साल पांच अगस्त को प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर में ‘भ्रष्टाचार मुक्त दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह इसलिए किया गया क्योंकि आंतकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार ने जम्मू-कश्मीर को ‘दूषित’ कर दिया था। सिन्हा ने कहा, ‘‘ जनता मुझसे बेहतर जानती है। यह बहुत अहम है कि इस भ्रष्टचार के कैंसर का इलाज किया जाए।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस