CM पोस्ट छोड़ने के बाद राबड़ी देवी के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, RJD नेताओं के साथ चल रहा मंथन

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2022

पटना। बिहार में राजनीतिक संकट छाया हुआ है। जदयू नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, जहां पर राजद नेताओं के साथ बैठक चल रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके जरिए महागठबंधन नेताओं को संबोधित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में ऐलान किया जा सकता है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं और मिलकर सरकार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इफ्तारी में बनी योजना और आशूरा में बदलने लगे समीकरण, बिहार में लंबे समय से लिखी जा रही थी स्क्रिप्ट !  

जदयू-भाजपा गठबंधन टूटा

बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा रहा है। नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट के बाद राजनीति गर्मायी हुई है। जिसमें उन्होंने कहा कि नए स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। नीतीश आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं