वापसी के बाद बेन स्टोक्स ने कहा, टीम के लिये खेलना शानदार अहसास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

एडीलेड। ऊंगली में चोट और मानसिक स्वास्थ्य के ब्रेक के कारण छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी करने वाले इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि टीम की जर्सी में मैदान पर खेलना अद्भुत अहसास है। स्टोक्स ने एडीलेड में दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन 25 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 113 रन देकर तीन विकेट झटके। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 473 रन पर घोषित की जिसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन 17 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। स्टोक्स ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘दो दिन काफी मुश्किल रहे। यह कभी भी आदर्श स्थिति नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में मौसम की सबसे सर्द रात, नलों में बर्फ जमने से जनजीवन हुआ प्रभावित

स्टोक्स ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह सिर्फ बल्लेबाजों के लिये अलग तरह का माहौल बनाने की कोशिश करने के बारे था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आप 11 ओवर शार्ट पिच गेंदबाजी करने के लिये भागने की कोशिश करते हो तो यह थोड़ा सा अजीब दिखता है। लेकिन पहले कुछ स्पैल में मुझे लगा कि मैंने काफी मौके बनाये। ’’ आस्ट्रेलियाई टीम के पास एशेज ट्राफी है जिसने ब्रिसबेन में पहला टेस्ट नौ विकेट से जीता। पांच टेस्ट की श्रृंखला का तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद