यूक्रेन के इज़ीयुम शहर पर रूस के कब्जे के बाद लोगों के पास कुछ नहीं बचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2022

पूर्वी यूक्रेन का शहर इज़ीयुम उन नगरों में शामिल था जिस पर रूस ने 24 ‍फरवरी को जंग के शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही कब्ज़ा कर लिया था। मार्च के अंत तक इज़ीयुम को अलग-थलग कर दिया गया था और यहां न कोई मोबाइल फोन था और न ही बिजली की व्यवस्था रह गई थी। शहर से ज्यादातर लोगों ने पलायन कर लिया था। रूस ने इसे अपना कमान केंद्र बना लिया था। करीब छह महीने बाद इस शहर को फिर से यूक्रेन ने अपने नियंत्रण में ले लिया। यूक्रेन ने 10 सितंबर को खारकीव क्षेत्र पर जवाबी हमले के तहत शहर पर कब्जा किया।

उन्होंने कहा, “ मेरे पोते इस स्कूल में जाते थे और मैं इसे लूट रहा हूं।” जब सात महीने पहले जंग शुरू हुई थी तो इज़ीयुम की आबादी तकरीबन 40 हजार थी लेकिन कुछ तो रूस ही भाग गए थे। शेष लोग तहखानों में या मोटी दीवारों के पीछे छुप गए थे। रूसी सैनिक उन्हें कुछ खाने के लिए दे दिया करते थे जो उन्हें मुश्किल से ही पूरा पड़ता था। शहर के लोग बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गए थे। उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनका क्षेत्र अब यूक्रेन में है भी या नहीं। एक महिला ने पूछा कि क्या खारकीव अब भी यूक्रेन में है? नतालिया ज़द्रोवेत्स ने कहा, “ हम दुनिया से कट गए थे। हमें नहीं पता क्या हुआ है। हमें यह भी नहीं पता था कि आसपास की सड़कों पर क्या हो रहा है।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video