संभल हिंसा के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक बैन, अखिलेश का तंज- हार चुकी है भाजपा

By अंकित सिंह | Nov 30, 2024

संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे, जिसके बाद शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभल जिला प्रशासन ने शनिवार को 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। राजेंद्र पेंसिया ने एक बयान में कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, कोई भी सामाजिक संगठन या कोई भी जन प्रतिनिधि 10 दिसंबर तक सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा हार चुकी है। शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर 24 नवंबर को पथराव की घटना के बाद यूपी के संभल में सुरक्षा तैनात की गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल आज संभल आ सकता है। हालांकि, उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पुलिस ने माता प्रसाद पांडे को लखनऊ स्थित उनके आवास के बाहर ही रोक लिया है। उन्होंने कहा कि डीएम संभल ने भी मुझे फोन करके बताया था कि बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसलिए मैं अब पार्टी कार्यालय जाऊंगा और अपनी अगली कार्रवाई पर निर्णय लेने से पहले इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा।

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि उन्होंने हमें रोका है और कह रहे हैं कि अधिकारी हमसे बात करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार, संसद सदस्य को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव से ऊपर माना जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, हमें एसीपी के साथ बातचीत करने से रोक दिया गया है। हम एसीपी के आने का इंतजार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस ने हमें रोका है। जब सर्वेक्षण (शाही जामा मस्जिद पर) किया जा रहा था तो यूपी पुलिस को धैर्य रखना चाहिए था। अब जब हम शांति की अपील करने के लिए (संभल) जा रहे हैं और लोगों का हालचाल पूछते हैं तो वो हमें रोक रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sambhal Jama Masjid: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने संभल मस्जिद में किए गए बदलावों की ओर इशारा किया, निरीक्षण में आने वाली चुनौतियां उजागर

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि दुर्भाग्य से, पुलिस ने हमें रोक दिया। मैं इसकी निंदा करता हूं।' जनता की आवाज कौन उठाएगा? अगर पुलिस, प्रशासन लोगों के खिलाफ खड़ा है तो विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह उनकी मदद करे। उन्होंने कहा कि हम घटना (संभल) की रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को देना चाहते हैं। लेकिन, सरकार पुलिस की करतूतों को छिपाने के लिए यह सब कर रही है। बर्क ने आगे कहा कि उन्होंने (यूपी पुलिस) हमें जबरन रोका और जाने नहीं दे रहे हैं। जनता को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार