समोसा कांड के बाद एक नए विवाद में सुखविंदर सुक्खू, BJP का आरोप- डिनर में परोसा गया जंगली मुर्गे का मीट

By अंकित सिंह | Dec 14, 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार रात राज्य के दूर-दराज के इलाके टिक्कर में स्थानीय लोगों के साथ रात्रि भोज किया, जिससे वह विवादों में आ गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भोजन में संरक्षित पक्षी प्रजाति जंगलफाउल परोसा गया। विपक्ष के नेता ठाकुर ने एक्स पर रात्रिभोज का एक कथित वीडियो साझा किया और राज्य सरकार पर सरकारी खजाने की कीमत पर पिकनिक आयोजित करने का आरोप लगाया। 

विवाद के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता - और एक चैनल इसे ऐसे प्रसारित कर रहा था जैसे मैं चिकन खा रहा हूं। पहाड़ों में मांसाहारी भोजन जीवन का एक हिस्सा है। इस पर जयराम ठाकुर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच, भाजपा नेताओं ने रात्रिभोज के कथित मेनू की एक प्रति साझा की, जिसमें बताया गया कि मेनू में आइटम नंबर 12 'जंगली मुर्गा' या जंगलफॉवल था। भाजपा प्रवक्ता करण नंदा और चेतन बरागटा ने सुक्खू से स्पष्टीकरण की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: यह अपराध की राजधानी बन गई है... दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सुक्खू राज्य की राजधानी शिमला से करीब 108 किलोमीटर दूर सुदूर इलाके कुपवी इलाके में थे। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 2,171 महिलाओं को ₹97.69 लाख वितरित किए। बाद में, उन्होंने टिक्कर का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ भोजन किया और रात बिताई।

प्रमुख खबरें

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn

15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Prabhasakshi NewsRoom: Sukhbir Singh Badal पर हमला मामले में आया नया मोड़, Harsimrat Kaur Badal ने कह दी बड़ी बात