SC के फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा- धन और बाहुबल से अधिक शक्तिशाली है संविधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया और कहा कि संविधान ‘धन और बाहुबल’ की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली है। पार्टी ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस के पास कुल मिलाकर 162 विधायकों का समर्थन है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया है कि वह विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करवाएं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘हम माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है और धन तथा बाहुबल से कहीं अधिक शक्तिशाली है। हम 162 हैं।’’

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने संसद की संयुक बैठक का किया बहिष्कार, आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में शक्ति परीक्षण बुधवार को करवाने का निर्देश दिया है और अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा में बहुमत कल ही साबित करना होगा। शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्य बुधवार को ही शपथ ग्रहण करें। न्यायालय ने कहा कि समूची प्रक्रिया पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान गुप्त मतदान नहीं हो और विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए। राज्यपाल राज्य विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष को भी नियुक्त करेंगे जो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाएंगे।

प्रमुख खबरें

Araria Lok Sabha Seat: लगातार दूसरी बार खिलेगा कमल या रंग लाएगा राजद का MY समीकरण

तमिलनाडु में चलती ट्रेन से गिरी गर्भवती महिला की मौत

पाकिस्तान में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 यात्रिओं की मौत

भारत दौरे पर आएगी दक्षिण अफ्रीका टीम, भारतीय महिला टीम खेलेगी टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज