स्मार्टफोन और टैबलेट के बाद अब भारत में Samsung बनाएगा Made in India लैपटॉप

By Kusum | Aug 18, 2025

सैमसंग अब भारत में सिर्फ मोबाइल और टैबलट के साथ-साथ मेड इन इंडिया लैपटॉप भी बनाएगी। साउथ कोरिया की इस दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री में लैपटॉप का उत्पादन करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने इसी संयंत्र में फीचर फोन, स्मार्टफोन, वियरेबल्स और टैबलेट्स का उत्पादन भी करती है। सूत्रो ने बताया कि सैमसंग भारत में अपने मैन्यूफैक्चरिंग पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसी के तहत ग्रेटर नोएडा संयंत्र में लैपटॉप का उत्पादन शुरू किया गया है। 

सैमसंग ने 1996 में भारत में अपना पहला वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग संयंत्र स्थापिक किया था। इस साल की शुरूआत में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट टीएम रोह ने कहा था कि कंपनी ने भारत में लैपटॉप मैन्यूफैक्चरिंग की तैयारी शुरू कर दी है। वैश्विक स्तर पर सैमसंग की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग इकाई भी भारत में है और ये ऐप्पल के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्यातक भी है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर