विश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन बहस पूरी हो जाने के बाद होता है, बहस सोमवार तक चल सकती है: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

बेंगलुरु। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाये गये विश्वास प्रस्ताव पर मत-विभाजन के लिए भाजपा आतुर है क्योंकि उसने बागी विधायकों को  खरीद  लिया है लेकिन (विश्वास प्रस्ताव पर बहस की) यह प्रक्रिया सोमवार तक चल सकती है। राज्यपाल वजूभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दी गयी शुक्रवार डेढ़ बजे की समय सीमा के समापन के बाद सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन बहस पूरी हो जाने के बाद होता है।

इसे भी पढ़ें: विश्वास मत के लिए निर्धारित समय सीमा पार, सीएम ने राज्यपाल की शक्ति पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि बहस अबतक पूरी नहीं है क्योंकि कई विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव पर बहस में चर्चा में शामिल होने के लिए अपने नाम दिये हैं। बहस सोमवार तक चल सकती है जिसके बाद मत विभाजन होगा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वह (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा) मुख्यमंत्री बनने के लिए हड़बड़ी में जान पड़ते हैं क्योंकि सौदा पहले ही हो चुका है और उन्होंने विधायकों को (मुम्बई) भेज दिया है।’’ राज्यपाल के निर्देश पर सदन में भाजपा और कांग्रेस विधायको के बीच तीखी बहस के बीच व्यवधान के चलते विधानसभा तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।  जदएस-काग्रेस गठबंधन के अगुवा कुमारस्वामी नेसत्तारूढ़ गठबंधन के 15 विधायकों के इस्तीफे के बीच बृहस्पतिवार को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। 

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई