श्रीलंका दौरे के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा भी किया रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम का अगस्त में जिम्बाब्वे के संक्षिप्त दौरे को रद्द कर दिया। इस फैसले की उम्मीद थी क्योंकि गुरूवार को श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की थी कि भारत का जून-जुलाई में सीमित ओवर का दौरा अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय क्रिकेट टीम कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए श्रीलंका और जिम्बाब्वे का दौरा नहीं करेगी। ’’ शाह ने कहा, ‘‘टीम इंडिया को 24 जून 2020 से तीन वनडे और इतने ही टी20 के लिये श्रीलंका का दौरा करना था जबकि जिम्बाब्वे में 22 अगस्त 2020 से तीन वनडे की श्रृंखला खेलनी थी। ’’ भारत में अब तक तीन लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं और 8500 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय टीम ने अभी तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है और जुलाई से पहले शिविर लगने की संभावना भी नहीं है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR