शपथ लेते ही कंगना रनौत ने दी विपक्ष को चुनौती, कहा- सिर्फ चिल्लम चिल्ली करेंगे या कुछ...

By अंकित सिंह | Jun 24, 2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर अपनी पहली जीत हासिल करने वाली अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत ने सोमवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। अपने शपथ ग्रहण के बाद, रानौत ने विपक्षी इंडिया गुट को चुनौती देते हुए कहा, "देखते हैं वे मेज पर क्या लाते हैं।" उन्होंने कहा कि जैसा कि पीएम मोदी ने कहा, पूरे देश को उम्मीद है कि विपक्ष अधिक जिम्मेदार होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा देखते हैं, सिर्फ चिल्लम चिल्ली करेंगे या कुछ मूल्यवान वे मेज पर लाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने चचेरे भाई वरुण गिफ्ट में दिया चंडीगढ़ में आलीशान घर, भाई ने कहा- Thank you didi

इस महीने की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में लौटने के बाद अपना लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू किया। अपने मंत्रिपरिषद के साथ, उन्होंने 9 जून को शपथ ली, जो लोकसभा सदस्य के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल है। मोदी ने वाराणसी सीट बरकरार रखी, जो 2014 से उनके पास है। सदन के नेता के रूप में, वह पद की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति थे। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

IND vs ENG 1st T20: Vaibhav Suryavanshi का इंतजार बढ़ा, Sanju Samson पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा

8 साल बाद Sri Lanka में Test की चुनौती, WTC Points Table पर नजरें टिकाए उतरेगी Team India

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, Air India ने घटाया Fuel Surcharge, America-Europe का सफर होगा सस्ता।