FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

By Ankit Jaiswal | Jul 02, 2026

फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि इस बार वजह मैदान पर उनका शानदार खेल नहीं, बल्कि उनकी सादगी और अनुशासन है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मेसी एयरपोर्ट पर सामान्य सुरक्षा जांच से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले मेसी का यह साधारण व्यवहार लोगों को काफी पसंद आ रहा है और प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने मेसी की सादगी की सराहना की है। कई प्रशंसकों का कहना है कि आठ बार के बैलन डी ओर पुरस्कार विजेता होने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को नियमों से ऊपर नहीं माना। यही वजह है कि वह केवल एक महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी बने हुए हैं। 

गौरतलब है कि किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। इसी कारण विश्व कप के दौरान एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करने वाली सभी टीमों को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। बता दें कि इस बार भी आयोजन समिति ने सभी देशों के खिलाड़ियों के लिए समान सुरक्षा व्यवस्था लागू की है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही की संभावना न रहे।

मौजूद जानकारी के अनुसार कुछ अन्य टीमों को यात्रा के दौरान सुरक्षा जांच में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अर्जेंटीना टीम की यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हुई। टीम प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पहले से समन्वय बनाकर यात्रा की पूरी योजना तैयार की थी। इससे खिलाड़ियों को समय पर अपने अगले मुकाबले की तैयारी करने का पर्याप्त अवसर मिला हैं।

अगर टूर्नामेंट की बात करें तो अर्जेंटीना अब तक शानदार प्रदर्शन करता हुआ आगे बढ़ा है। मौजूदा विश्व चैंपियन टीम ने ग्रुप चरण में लगातार तीनों मुकाबले जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराकर ग्रुप जे में शीर्ष स्थान हासिल किया और नॉकआउट चरण में जगह बनाई हैं।

अब अर्जेंटीना का सामना केप वर्डे से होना है। यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब हर हार टीम को सीधे प्रतियोगिता से बाहर कर सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों की तैयारी, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण