टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे- Video

By Kusum | May 13, 2025

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद दुनियाभर के उनके फैंस हैरान रह गए। इसके अलगे ही दिन यानी मंगलवार को वह वृंदावन के संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी है। इस दौरान ये कपल वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक रहे। उन्होंने संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा की। बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद से मिले हों इससे पहले भी वो उनसे मिलते रहे हैं। 


सबसे पहले कोहली और अनुष्का 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले  थे। इसके बाद इस साल 10 जनवरी को उन्होंने वृंदावन पहुंचकर फिर से संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणाकी थी। तीसरी बार कोहली पत्नी संग संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। 


भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के कारण स्थगित आईपीएल लीग और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कोहली पत्नी संग अनुष्का शर्मा के साथ श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक चर्चा की। प्रेमानंद महाराज ने उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर मन शांत किया। 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!