जहीर इकबाल को सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी करना पड़ा भारी! लगे 'लव जिहाद' के आरोप, शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 01, 2024

दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी, जिसके दो दिन बाद ही 25 जून को शत्रुघ्न सिन्हा कथित तौर पर हादसे का शिकार हो गए। इससे एक दिन पहले 24 जून को बिहार के हिंदुवादी संगठन हिंदू शिव भवानी सेवा ने जहीर इकबाल पर लव जिहाद का आरोप लगा दिए गए और इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी को इस्लामीकरण की कोशिश बताया था। शत्रुघ्न सिन्हा की स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया, लेकिन जो खबरें सामने आईं, उनमें दावा किया जा रहा है कि वे अपने डाइनिंग रूम में हादसे का शिकार हुए थे।

शत्रुघ्न सिन्हा 25 जून को अपने घर की पसंदीदा जगह पर थे, तब उन्हें चोट लगी। हादसे के बाद मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, वे डाइनिंग रूम में फिसल गए थे, उनकी पसलियों में चोट आई थी और उनकी एक छोटी-सी सर्जरी हुई। जब अभिनेता के साथ यह हादसा हुआ, तब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पास ही मौजूद थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें तुरंत सहारा दिया और ज्यादा गंभीर चोट लगने से बचाया। सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने भी पुष्टि की कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, हां, शत्रुघ्न अस्पताल में हैं, लेकिन अब वे पूरी तरह ठीक हैं। वे कल शाम तक घर लौट आएंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर था

शत्रुध्न सिन्हा के छोटे बेटे लव सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, पापा को वायरल फीवर था और वे बीते कुछ दिनों से कमजोरी महसूस कर रहे थे, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  अफवाहें थी कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से शत्रुघ्न खुश नहीं थे। वे कुछ नाराज थे, जिसे शादी से पहले दूर कर लिया गया था। इसकी पुष्टि खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने की थी। जब सोनाक्षी सिन्हा की सिविल मैरिज की तस्वीरें समाने आईं, तो साफ हो गया कि बेटी और पिता के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री चेहरा: मंत्री विश्वनाथन

Nepal Glacier टूटने से Tibet सीमा पर मची भारी तबाही, China ने जारी किया आकलन

Mumbai में Auto Taxi चालकों को मराठी सीखने के लिए मिली 1 साल की राहत, टली कार्रवाई

Javelin Missile खरीदेगा भारत, US के साथ आधुनिक एंटी टैंक सिस्टम का हुआ समझौता