रंग-गुलाल, मिठाईयां... शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद संदेशखाली में महिलाएं सेलिब्रेशन मोड में नजर आईं

By अभिनय आकाश | Feb 29, 2024

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने गुरुवार को महिलाओं के यौन शोषण और क्षेत्र में जमीन हड़पने के आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी का जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। पिछले कुछ दिनों से नदी तटीय संदेशखाली क्षेत्र में स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर थे। लेकिन आज जैसे ही शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की खबर आई लोग सड़कों पर निकल आये और उन्होंने मिठाइयाँ बाँटी और खुशी में नृत्य किया और शेख शाहजहाँ की गिरफ्तारी का जश्न मनाया गया। 

इसे भी पढ़ें: हां मैंने ही...शाहजहां शेख का कबूलनामा, गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या बताया?

शाहजहाँ को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किए जाने के बाद संदेशखाली खबर से खुशी से झूम उठा। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही ग्रामीण घर से बाहर निकल आये। भोजापारा में ग्रामीणों के एक वर्ग में त्योहार जैसा उत्साह नजर आया। वे एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आए। महिलाएं भी आपस में मजे से अबीर खेलती दिखीं। उन्होंने एक दूसरे पर लाल और हरा वस्त्र रंग फेंका। कई महिलाएँ शंख ध्वनि और उलुध्वनि करती हुई भी देखी गईं। भोजापारा में अपने घर से बाहर आकर खुशी से झूम रही एक महिला ने कहा कि यह खबर सुनकर हम खुश हैं कि शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेशखाली में लोकतंत्र बहाल हुआ। मुझे उम्मीद है कि इस बार सब कुछ ठीक रहेगा। 

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना