मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में मारपीट के बाद कांग्रेस ने दो पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुये घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुये प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सोमिल नाहटा और पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री असगर मेव को कांग्रेस की सदस्यता से 6 साल के लिये निष्कासित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 32 जिलों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, 3,777 पक्षी मिले संक्रमित

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने दोनों कांग्रेस नेताओं के निष्कासन के पत्र जारी करते हुये कहा कि नगर पालिका चुनाव के लिये मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नगर पालिका के दावेदारो से अलग-अलग चर्चा कर रहे थे। उस दौरान सोमिल नाहटा एवं असगर मेव ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुये वातावरण दूषित किया। आप दोनों का आचरण अनुशासहिनता की श्रेणी में आता है जिसके चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की सदस्यता से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल

Banke Bihari Temple Management को SC का निर्देश, भक्तों का Donation सीधे खजाने में जाए, Golak चोरी के आरोपों पर जताई नाराजगी