श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद सेबेस्टियन गिरजाघर में दिखा भयानक मंजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में पश्चिम तटीय शहर नेगेम्बो का सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर तबाह हो गया। यहां के एक उच्च पदस्थ पादरी का कहना है कि गिरजाघर की दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े फैले हुए हैं। यहां तक कि गिरजाघर से लगती सड़क की भी यही हालत है। अधिकारियों ने बताया कि सिलसिलेवार तरीके से तीन गिरजाघरों और तीन पांच सितारा होटल में हुए धमाकों में रविवार को 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका सरकार ने बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश

कोलंबो के आर्चडायोसिस के सोशल कम्युनिकेशन निदेशक फादर एडमंड तिलकरत्ने ने बताया कि यह विस्फोट ईस्टर पार्थनासभा के बाद हुई। गिरजाघर के क्षेत्र में विस्फोट के बाद 30 शव पड़े हुए थे। उन्होंने सीएनएन को बताया कि ईस्टर के अवसर पर करीब एक हजार लोग यहां आए थे क्योंकि यह एक खास दिन है। कई लोग गांवों से आए थे। यह गिरजाघर 1946 में बना था। कैथोलिक चर्च इतिहास में सेंट सेबेस्टियन को शहीद माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ भारत का विकास सहयोग राजनीतिक समझ की नींव पर आधारित: राजदूत

 

कोलंबो के आर्चबिशप ने मांग की है कि इस विस्फोट के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कोलंबो में शंगरीला होटल में भी विस्फोट हुआ। होटल ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना से सदमे में है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।

प्रमुख खबरें

पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी, Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र

चार भारतीय एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Supreme Court Rules Hindu Marriages | अग्नि के सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं , सुप्रीम कोर्ट का शादी पर बड़ा फैसला