Assam Election 2024: NDA का सीट फार्मूला तय, BJP 89 सीटों पर लड़ेगी, जानें AGP को क्या मिला?

By अंकित सिंह | Mar 18, 2026

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि असम गण परिषद (एजीपी) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने रविवार को असम में विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा की। मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी।

इसे भी पढ़ें: Assam: MP Pradyut Bordoloi के इस्तीफे पर बोलीं Priyanka Gandhi- यह दुर्भाग्यपूर्ण, एक टिकट लेकर नाराजगी थी

वहीं, कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। असम के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंगलवार को मंजूरी दी। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता एवं मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए। हमारी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया।’’ कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने गुवाहाटी में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand