आलोचना के बाद वाशिंगटन के पास स्थित सैन्य कब्रिस्तान के दौरे पर पहुंचे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

 वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पुष्पचक्र चढ़ाने के कार्यक्रम के लिये वाशिंगटन के निकट स्थित एक सैन्य कब्रिस्तान के औचक दौरे पर पहुंचे। ट्रंप बारिश के बीच छाता लेकर ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ पहुंचे। उन्होंने ‘वेटरन्स डे’ (11 नवम्बर) पर यहां ना पहुंच पाने के लिये खेद भी प्रकट किया। 

यह भी पढ़ें: एमैनुएल मैक्रों ने किया स्ट्रॉसबर्ग का दौरा, बोले- सभी आपके साथ खड़े हैं

ट्रंप के फ्रांस में एक सैन्य कब्रिस्तान पर नहीं जाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस कब्रिस्तान में अमेरिकी सैनिक दफन हैं। ट्रंप प्रथम विश्व युद्ध के खत्म होने के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए पिछले महीने फ्रांस गए थे। 

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे