एमैनुएल मैक्रों ने किया स्ट्रॉसबर्ग का दौरा, बोले- सभी आपके साथ खड़े हैं

french-president-emmanuel-macron-visits-strasbourg
[email protected] । Dec 15 2018 12:39PM

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि समस्त राष्ट्र स्ट्रासबर्ग के लोगों के साथ खड़ा है। यही मैं आज रात उन्हें बताना चाहता हूं।

स्ट्रासबर्ग। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को स्ट्रॉसबर्ग का दौरा किया। इससे एक दिन पहले पुलिस ने उस बंदूकधारी को मार गिराया जिसने शहर के एक क्रिसमस बाजार में चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या जिहादी का कोई साथी भी था। मैक्रों ने क्लेबर स्मारक पर सफेद फूल अर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘समस्त राष्ट्र स्ट्रासबर्ग के लोगों के साथ खड़ा है। यही मैं आज रात उन्हें बताना चाहता हूं।’ इससे पहले मैक्रों ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ शिखर वार्ता में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: रियायत देने के मैक्रों के वादों के बावजूद फ्रांस में और प्रदर्शनों का अंदेशा

गौरतलब है कि 29 वर्षीय जिहादी चेरिफ चेकत्त ने मंगलवार शाम को क्रिसमस बाजार में गोलीबारी की थी जिसमें चार लोग मारे गए। हमले में 12 लोग घायल भी हुए। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़