उपचुनावों में हार के बाद जयराम सरकार कुर्सी छोड़ नाटियाँ ही डालते नज़र आएगी-दीपक शर्मा बोले- तीन भाजपा मंत्री स्टार प्रचारक सूची से गायब-अन्तर्कलह उजागर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 10, 2021

शिमला  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चारों उपचुनावों के नतीजों के बाद केवल नाटियाँ डालने तक ही सीमित हो कर रह जाएंगे।जिस मुख्यमंत्री ने चार साल मात्र जुमलेवाज़ी करके सरकार चलाई हो और जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही दिखाई हो उससे किसी दूरदर्शी सोच की उम्मीद नहीं कि जा सकती।आज भाजपा सरकार की स्थिति इस कदर दयनीय हो चुकी है कि सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने की जगह कांग्रेस पार्टी को कोस कर जनता से वोट मांग रही है। भाजपा सरकार पर यह तीखा हमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने किया।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में हुई

शर्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ब्यान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।उन्होंने कहा कि चारों उपचुनावों में भाजपा की अन्तर्कलह सामने आ चुकी है।जुब्बल कोटखाई,अर्की,फतहपुर विधानसभाओं में भाजपा का विद्रोह सामने आने से आंतरिक फूट जगजाहिर हो चुकी है। दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन मंत्री स्टार प्रचारक की सूची से गायब हैं।इससे साफ पता चलता है कि सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी उपलब्धियां शून्य हैं।पिछले चार सालों में सरकार ने जो जुमलेवाज़ी कि थी अब जनता उसका जबाब मांग रही है।प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाईवे जिन पर 69 हज़ार करोड़ खर्च करने की घोषणाएं की गई थीं आज धरातल पर शून्य स्थिति में है।रेल लाइन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार की जड़ घोषणा जुमला साबित हुई।

 

 

इसे भी पढ़ें: देवी कूष्मांडा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने वाली कूष्मांडा देवी अनाहत चक्र को नियंत्रित करती हैं

दीपक शर्मा ने कहा कि चर्म सीमा तक पहुंच चुकी महंगाई बारे जनता जबाब मांग रही है।बेरोज़गार रोजगार नीति पर जबाब मांग रहा है।छोटा व्यापारी और मध्यम वर्ग सरकार से सवाल पूछ रहा है लेकिन सरकार मात्र कांग्रेस पार्टी को कोसने तक सीमित होंकर जनता के सवालों से बच रही है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर धनबल के जरिए जनमत को प्रभावित करने की फिराक में है।आने वाले समय में जनभावनाओं को भड़का कर वोट प्राप्त करने का षड्यंत्र रचने की फिराक में सरकार है।उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों,हथकंडों को जनता समझ चुकी है और इन चुनावों में करारा जबाब देने का मन बना चुकी है।उन्होनें कहा कि उपचुनावों में हारने के बाद भाजपा नेताओं को मात्र नाटियाँ डालने का ही काम रह जाएगा।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच